thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

लाइव इवेंट में फायरिंग, मचा हड़कंप 

desk desk 25

मशहूर सिंगर के लाइव इवेंट्स में गोली लगने की घटना सामने आई है। भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस कलाकार निशा उपाध्याय एक इवेंट में गोली लगने से घायल हो गई हैं।  इस घटना के बाद कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 मशहूर सिंगर के लाइव इवेंट्स में गोली लगने की घटना सामने आई है। भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस कलाकार निशा उपाध्याय एक इवेंट में गोली लगने से घायल हो गई हैं।  इस घटना के बाद कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।
singer nisha upadhyay got shot in stage show hospitalized

मुंबई । मनोरंजन जगत को लगातार झटके लगना जारी है। पिछले दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे फंदे पर झुलती हुई मिली थी अब एक और कलाकार के साथ बड़ा हादसा हो गया है।

अब एक मशहूर सिंगर के लाइव इवेंट्स में गोली लगने की घटना सामने आई है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस कलाकार निशा उपाध्याय एक इवेंट में गोली लगने से घायल हो गई हैं। 

इस घटना के बाद कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। जिससे कई और लोगों के भी घायल होने खबर है। 

सोशल मीडिया पर निशा उपाध्याय की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वो अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय एक धार्मिक कार्यक्रम में स्टेज परफॉर्मेंस दे रही थीं। 

छपरा के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुवार गांव निवासी अनिल सिंह के घर यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम था, जहां मंगलवार की रात भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को बुलाया गया था।

इसी दौरान वहां जमा लोगों की भीड़ में किसी ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। 

ऐसे में एक गोली सिंगर के पैर में लगी और वह स्टेज पर गिरकर  बेहोश हो गईं। 

इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल निशा को पटना के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली उनकी जांघ में जा लगी।  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिंगर की हालत खतरे से बाहर और उनका इलाज जारी है।

निशा के पैर का ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाल दिया गया है। 

इस मामले में अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। 

सुर्ख़ियों में रही हैं हमेशा 

निशा उपाध्याय ने बेहद कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. उनके खिलाफ कोरोना काल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ जुटाने और कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। 

इसके आलावा सारण के एकमा में निशा की कार की टक्कर से एक युवक की मौत भी हो गई थी। 

शेयर करें: