चित्तौड़गढ़ | कृष्णधाम सांवलिया सेठ का भंडार बुधवार को खोला, जिसमें प्रथम चरण में बुधवार को 4 करोड़ 60 लाख रुपए की गिनती की गई। गणना अभी बाकी है। राजभोग आरती के बाद मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर, सीईओ (CEO) राकेश कुमार व बोर्ड सदस्यों की उपस्थिति में भंडार खोला।
पहले दिन 4 करोड़ साठ लाख 41 हजार रूपए गिने गए। इसके बाद गणना रोक दी गई। बड़ी मात्रा में नोटों एवं चिल्लर और भंडार के सोने चांदी एवं भेंट कक्ष व कार्यालय के सोने चांदी एवं नगदी का विवरण भी शेष है।
इस दौरान भदेसर एसडीएम (SDM) विजयेश कुमार पंड्या, मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी प्रथम घनश्याम जरवाल, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नंदकिशोर टेलर, प्रभारी मनोहरलाल शर्मा, सुरक्षा प्रभारी गुलाबसिंह, मंदिर मंडल सदस्य अशोक शर्मा, भेरूलाल सोनी, संजय मंडोवरा, लाल पाटीदार, शंभू लाल सुथार और ममतेश शर्मा आदि मौजूद थे।
गुरुवार को अमावस्या पर देवकी सदन धर्मशाला में महाप्रसादी होगी। ओसरा पुजारी ने भैरूदास वैष्णव ने भगवान का विशेष शृंगार किया।