thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस ने सुसाइड किया, फ्लैट में लगाया फांसी का फंदा

desk desk 20

साउथ एक्ट्रेस रेंजुशा मेनन (Renjusha Menon) ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। एक्ट्रेस के इस कदम ने पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। रेंजुशा मेनन की मौत से साउथ इंडस्ट्री में कोहराम मच गया है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 साउथ एक्ट्रेस रेंजुशा मेनन (Renjusha Menon) ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। एक्ट्रेस के इस कदम ने पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। रेंजुशा मेनन की मौत से साउथ इंडस्ट्री में कोहराम मच गया है। 
south actress renjusha menon suicide hanged in flat
Renjusha Menon Suicide

नई दिल्ली | मनोरंजन इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एंटरटेंटमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, साउथ एक्ट्रेस रेंजुशा मेनन (Renjusha Menon) ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। 

एक्ट्रेस के इस कदम ने पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। रेंजुशा मेनन की मौत से साउथ इंडस्ट्री में कोहराम मच गया है। 

एक्ट्रेस के फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस सोशल मीडिया पर अपना दुख जता रहे हैं। 

फ्लैट में झूलता मिला शव

साउथ एक्ट्रेस रेंजुशा मेनन के इस खौफनाक कदम ने सभी को हैरान कर दिया है। आखिर ऐसी क्या वजह रही कि एक्ट्रेस ने सुसाइड कर मौत को गले लगा लिया।

एक्ट्रेस होने के साथ-साथ रेंजुशा प्रोड्यूसर और क्लासिकल डांसर भी थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ एक्ट्रेस रेंजुशा मेनन का शव आज उनके फ्लैट में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे सुसाइड का मामला बताया है। 

अब पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि आखिर एक्ट्रेस ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया ?

क्या आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं एक्ट्रेस या फिर कुछ ओर...

खबरों की माने तो साउथ का जानामाना चेहरा रह चुकी एक्ट्रेस रेंजुशा मेनन आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। जिसके चलते ही उन्होंने ये कदम उठाया है। 

हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा कि एक्ट्रेस ने आर्थिक तंगी के चलते ये कदम उठाया या फिर कुछ और वजह थी। 

सुसाइड से कुछ देर पहले शेयर की थी रील

एक्ट्रेस रेंजुशा ने मौत को गले लगाने से कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की थी। 

इस रील पर कमेंट कर उनके फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते दिख रहे हैं। 

कई फिल्मों में दिखाया एक्टिंग का हुनर

कोच्चि की रहने वाली रेंजुशा मेनन ने मलयामी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। टीवी शो में एंकरिंग से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली रेंजुशा ने एक कुकिंग शो को होस्ट किया था। इस शो के हिट होने के बाद उन्हें कई सीरियल में काम मिला और उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा। 

टीवी सीरियल्स और शोज के अलावा रेंजुशा ने कई साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। 

रेंजुशा ने ‘स्त्री’ टीवी सीरियल से छोटे पर्दें पर एक्ट्रिंग डेब्यू किया था और ‘बॉम्बे मार्च’, ‘कार्यस्थान’, ‘सिटी ऑफ गॉड’ और ‘वनवे टिकट’ जैसे शोज में नजर आईं। 

रेंजुशा मेनन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। रील्स के जरिए भी अपने फैंस को खूब एंटरटेन करती रहती थीं, लेकिन अब वे इस दुनिया में नहीं रहीं।

शेयर करें: