बालोतर | बालोतर में शनिवार को कृष्णा सेवा संस्थान की खेल गतिविधि शाखा कृष्णा खेल संस्थान द्वारा मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई।
कृष्णा खेल संस्थान सचिव दिलीप अग्रवाल (dileep agrawal) ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान संस्थापक धर्मेद्र दवे,मार्गदर्शक पारस भंडारी,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित (ghanshyam singh) व कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में मासिक मीटिंग आयोजित हुई। जिसमें भारतीय सिविल सेवा में चयनित होने वाले पूरण बुनकर व उनके परिवार का सम्मान समारोह रखा गया।
अध्यक्ष मुकेश सिंह (mukesh singh) ने बताया कि विगत दिनों खेल संस्थान द्वारा सनातन प्रीमियर लीग का सफल आयोजन किया गया था। उस आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों व भामाशाहो का आभार व्यक्त करते है व आगामी दिनों में खेल संबंधी कई आयोजन किए जाएंगे।
कृष्णा सेवा संस्थान संस्थापक धर्मेन्द्र दवे (dhramendra dave) ने बताया कि हमारे क्षेत्र बालोतरा से राघव विजय गोयल (raghav vijay goyal) व समदड़ी से पूरण बुनकर (puran bunkar) का भारतीय सिविल सेवा में चयन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है