जयपुर। प्रदेश में मौसमी बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के क्रम में एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (antimicrobial resistance) की रोकथाम विषय पर कार्य योजना बनाने के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (NCDC) एवं स्वयं सेवी संस्था जापाइगो के सहयोग से सीफू में दो दिवसीय परामर्शी कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
यह कार्यशाला केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में निदेशक एनसीडीसी (NCDC) डॉ. अतुल गोयल की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुई है।
कार्यशाला के पहले दिन प्रो. अतुल गोयल ने बताया कि विश्व की 10 प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों में एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (antimicrobial resistance) एक गंभीर समस्या के रूप में सामने आती है।
इसके समाधान के लिए राज्य में विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (antimicrobial resistance) रोकथाम के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जानी है।