दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर याचिका (petition) में सुप्रीम कोर्ट (SC) में लगातार दूसरे दिन भी सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल के साथ ही ईडी से भी तीखे सवाल किए। सुनवाई के दूसरे दिन दिल्ली सीएम की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील पेश की। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ईडी (ED) से सवाल पूछा कि चुनाव के समय केजरीवाल की गिरफ्तारी अहम क्यों थी। ईडी को जवाब देने के लिए 3 मई की तिथि तय कर दी है।
इससे पूर्व अभिषेक मनु सिंघवी(Abhishek Manu Singhvi) ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में गवाहों के बयान की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी(Magunta Srinivasulu Reddy) पर दबाव बनाया कि वो केजरीवाल के खिलाफ बयान(Statement) दे ताकि इसके एवज में वो अपने बेटे राघव मगुंटा को जमानत दिला सके।
आबकारी नीति घोटाला(scam) मामले में प्रवर्तन निदेशालय से उच्चतम न्यायालय ने केस की स्थिति को लेकर पांच सवाल दागे हैं। इन्हीं सवालों के जवाब पर केजरीवाल को केस टिका हुआ है। ईडी (ED) के जवाब अगर कमजोर रहे तो फिर केजरीवाल की रिहाई(release) हो सकती है।
ये हैं उच्चतम न्यायालय के 5 सवाल…