जयपुर | सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश एजी मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति मसीह की नियुक्ति से प्रशासन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।
इसके साथ ही मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति टी राजा, जिन्हें पहले राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था, को तत्काल राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश का पद संभालने के लिए कहा गया है।
न्यायमूर्ति राजा ने इससे पहले कॉलेजियम से उनके स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।