आलिया भट्ट ने भी रणबीर से शादी के सिर्फ साढे़ चार महीने बाद ही प्रेग्नेंट होने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था।
खैर! जे कुछ भी हो, स्वरा की इस खुशी में अब उनके फैंस भी शामिल हो गए हैं। उनके फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था जिसमें कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर शादी के बाद मां बनने वाली है।
हालांकि बाद में इस ट्वीट को फेक बताया गया था।
स्वरा भास्कर ने फहद अहमद के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की गई बेबी बंप फोटो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है।
कैप्शन में लिखा है- 'कई बार आपकी सभी दुआओं का असर एक साथ हो जाता है।
बहुत खुश और एक्साइटेड हूं कि हम दोनों एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
जैसा कि हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, धन्य, आभारी, उत्साहित (और अनजान!)।
इसी के साथ अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए कई इमोजी भी डाले हैं, जिसमें हाथ जोड़ने से लेकर हर्ट तक शामिल हैं।
फरवरी 2023 में हुई थी शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में एक निजी समारोह में फहद अहमद के साथ शादी की थी।
इस कपल ने अपनी शादी का फंक्शन तीन दिन तक मनाया था। जिसमें इनके खास दोस्तों और परिवार के लोगों ने शिरकत की थी।
सेलेब्स दे रहे बधाईयां
कपल को न सिर्फ उनके फैंस बल्कि मनोरंजन इंडस्ट्री के सेलेब्स भी बधाईयां दे रहे हैं।
हाल ही नई-नई मां बनने वाली एक्ट्रेस गौहर खान ने कपल को बधाई दी है।
डिजाइनर फराह खान अली ने भी लिखा है कि, आप दोनों को बधाई। आपको एक हेल्दी और हैप्पी बच्चे का आशीर्वाद मिले जो आपके लिए बहुत कुछ लेकर आए।