चित्तौड़गढ़| राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले दिनों परकोटा क्षेत्र के गंगापोल इलाके में एक युवक की मारपीट से हुई मौत के बाद दो पक्षों में बढ़ा तनाव अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब चित्तौड़गढ़ में भी दो पक्षों के आमने-सामने होने से तनाव बढ़ा हुआ है।
बता दें कि 2 अक्टूबर को ही चित्तौड़ के सांवलिया जी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जनसभा करके गए थे।
जानकारी के अनुसार, चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन उपखंड मुख्यालय के करीब स्थित सिंहपुर गांव में नाली निर्माण को लेकर विवाद हो गया।
समुदाय विशेष के एक व्यक्ति ने पंचायत के ठेकेदार पर पावड़े से हमला कर दिया। जिसमें ठेकेदार गंभीर घायल हो गया।