जयपुर। जोबनेर रोड स्थित बधाल हेरीटेज रिसोर्ट में जय भवानी मातृशक्ति शमशीर संघ के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं और बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा एवं पारंपरिक युद्धकला के प्रशिक्षण और प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80 प्रतिभागियों ने पारंपरिक लहरिया पोशाक में तलवारबाजी, लाठी चलाना और कराटे का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह कार्यक्रम राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान भारत एवं दहेज विरोधी क्षत्रिय मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। संस्थापक महेन्द्र सिंह जाखली ने जानकारी दी कि इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ को विभिन्न संगठनों का महासंघ प्रमुख बनाए जाने पर उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।


