जयपुर | जयपुर में आज भी भीषण गर्मी ने लोगों के साथ जानवरों को भी परेशान कर दिया है। शुक्रवार को जयपुर के आमेर स्थित ठाठर कॉलोनी में हथनी लक्ष्मी बेहोश हो गई। इसके बाद डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया। क्रेन की मदद से हथनी को फिर से खड़ा गिया गया।
वहीं, दूसरी तफ जयपुर में 1 और 2 जून को आंधी-बारिश चल सकती है। वहीं, 3 से 5 जून तक जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
