जयपुर। राजस्थान पुलिस दिवस 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे विभिन्न आयोजनों के क्रम में राजस्थान पुलिस बैंड (Rajasthan Police Band) द्वारा बुधवार की शाम को जवाहर सर्किल को सुरों से सजाया गया। राजस्थान पुलिस के बैंडवादकों (band players) ने अपनी मनोरम प्रस्तुति से वहां उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया।

ये देश है वीर, जवानों का वंदे मातरम, ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा, संदेशे आते है आदि धुनों पर बैंडवादन कर बैंडवादक कलाकारों (bandleader artists) ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी और वहाँ उपस्थित देशी-विदेशी पर्यटको, पावणों, युवाओं, बच्चों व सभी आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पुलिस बैंड के अद्भुत और अनूठे प्रदर्शन में राजस्थान पुलिस कें सैन्ट्रल बैंड, हाड़ी रानी बटालियन और संयुक्त बैंज (ब्रास बैंड) के बैंड वादकों के दल ने अपनी चित्ताकर्षक प्रस्तुतियों (fascinating presentations) से बड़ी संख्या में उपस्थित हर वर्ग के दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

