मुंबई | बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) फेम अदा शर्मा (Adah Sharma) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
अदा की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अदा को फूड पोइसोनिंग (food poisoning) हो गई है। जिसके चलते उन्हें डायरिया संबंधी परेशानी से गुजरना पड़ा और उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
ऐसे में अदा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दरअसल, इन दिनों अदा अपने आगामी प्रोजेक्ट के प्रमोशन में लगी हुई है। इसी बीच डायरिया और एलर्जी की वजह से उनकी मुश्किल और बढ़ गई है।