बंगाल के लोग भी अब ‘द केरला स्टोरी’ को बड़े पर्दे पर देखने का आनंद ले सकेंगे।
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल में इस फिल्म पर लगाए गए बैन के खिलाफ दायर मेकर्स की याचिका पर सुनवाई हुई।
सुनवाई में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूर्ण की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर 8 मई को लगाई गई रोक का कोई पुख्ता आधार नजर नहीं आ रहा है।
ऐसे में इस फिल्म पर से रोक को हटाया जाता हैं। थिएटर को सुरक्षा मुहैया कराना राज्य सरकार का काम है।
अब फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी।
बंगाल सरकार ने कहा था- ये फिल्म नफरत पैदा करती है
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म पर बैन लगाने के फैसले को सही बताते हुए कहा था कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ फर्जी फैक्ट्स पर आधारित है और इसमें हेट स्पीच है।
ये फिल्म समुदायों के बीच नफरत पैदा कर सकती है जिससे राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।
लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया हैं कि, राज्य में
सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा था कि थिएटर को सुरक्षा मुहैया कराना राज्य सरकार का काम है।