अब उसने जैकलीन के लिए एक लव लेटर लिखकर भिजवाया है।
सुकेश ने जैकलीन को ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि मेरी बेबी, मेरी बोम्मा, जैकलीन बेबी ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं।
लव लेटर में सुकेश ने अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा है कि जब मैं और तू मिले, दिल खिले और जीने को क्या चाहिए।
उसने लिखा कि यह साल आपके पसंदीदा त्योहारों में से एक है और आपको ईस्टर एग्स बहुत पसंद है।
सुकेश ने लिखा है कि वह जैकलीन को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं।
सुकेश ने अपने लव लेटर में जैकलीन की तारीफ करते हुए लिखा है कि आप कितनी खूबसूरत हो मेरी बेबी।
इस दुनिया में तुमसे खूबसूरत कोई नहीं है। मेरी बनी रेबिट। आई लव यू मेरी बेबी।
एक-दूसरे के लिए बने हैं
सुकेश ने आगे लिखा है कि, तुम और मैं हमेशा के लिए एक साथ रहने के लिए बने हैं। मेरी फॉरएवर। ये वक्त जल्द ही बीत जाएगा।
आपको बता दें कि, 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद हैं। इस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन का भी नाम सामने आया था। सुकेश ने जैकलीन को काफी महंगे तोहफे गिफ्त किए थे।