जिसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लू के गर्म थपेड़ों का असर कम होगा।
चलेगी 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी
मौसम विभाग ने राजस्थान के 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ऐसे में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है और तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
ऐसे में राजधानी जयपुर समेत अजमेर, भरतपुर और बीकानेर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, चूरू, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है।
गरज के साथ गिर सकती है बिजली
इसी के साथ मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी है।
आंधी-तूफान और बारिश के दौरान बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में पेड़ों के नीचे रूकने से भी सावधान किया गया है।
गौरतलब है कि तपते राजस्थान में पश्चिमी क्षेत्र जैसलमेर, बाढ़मेर जैसे इलाके ज्यादा झुलस रहे हैं।
शनिवार को तो जैसलमेर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा फलोदी, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर और टोंक में भी तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री को पार कर गया।