जयपुर | प्रदेश में जारी भीषण गर्मी एवं हीटवेव से आमजन को राहत दिलाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी समन्वय स्थापित हीटवेव एक्शन प्लान तैयार करें एवं इसका प्रभावी क्रियान्वयन भी करें। यह कहना है जयपुर के जिला प्रभारी सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक का।
आलोक ने मंगलवार को यह बात जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी फील्ड में मुस्तैद रहें।
