जयपुर | होली के बाद यानि अप्रेल से राजस्थान की महिलाओं की बल्ले-बल्ले होने जा रही है। राज्य की महिलाओं को 1 अप्रेल से राज्य में कहीं भी आने जाने के लिए रोडवेज बसों में अब पूरा किराया देने की जरूरत नहीं होगी। महिलाओं से सिर्फ आधा ही किराया लिया जाएगा।
राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश की महिलाओं को ये तोहफा गहलोत सरकार देने जा रही है।
रोडवेज ने यह फैसला हाल ही में सीएम अशोक गहलोत की ओर से की गई बजट घोषणा की अनुपालना में लिया है।
जिसके अनुसार, 1 अप्रेल से प्रदेश की सभी महिलाओं को ये सुविधा दी जाएगी। इसमें रोडवेज बसों द्वारा राज्य में महिलाओं को कहीं भी आने जाने के दौरान अब केवल आधा किराया ही देना होगा।