जयपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भैयाजी लक्ष्मण सिंह शेखावत की पुण्य स्मृति में नारायण ग्राम सेवा प्रन्यास, टांई के तत्वावधान में शनिवार को उदयपुरवाटी स्थित आनन्द श्री चेतना केन्द्र में बालासाहब देवरस समरसता सम्मान समारोह एवं समरसता संगम का आयोजन किया जाएगा।
शाकंभरी रोड स्थित आनन्द श्री चेतना केन्द्र में यह पुण्य स्मरण समारोह सुबह नौ बजे से शुरू होगा। प्रन्यास के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल ने बताया कि समारोह में शिवधाम गाड़ोदा व बाबा बालजति आश्रम तिड़ोकी के पीठाधीश्वर महावीर जती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, विधानसभा में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल जोशी, जोधपुर के प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा बतौर अतिथि शामिल होंगे। समारोह में अनेक संत महात्मा भी शामिल होंगे।
प्रन्यास के सचिव एवं जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. लोकेश शेखावत ने बताया कि समारोह में बालासाहब देवरस सम्मान के तहत मेघवाल समाज की प्रभा राठी को 51 हजार रुपए का चैक, श्रीफल, शाल एवं अभिनंदन पत्र दिया जाएगा।
आनंद श्री चेतना केंद्र में गूंजेंगे गायत्री मंत्र और भजन