राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राजनीति के बहुत से दिग्गज अब ट्वीटर पर बिना ब्लू टिक के हो गए है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीटर हैंडल को अगर देखा जाए तो अब उनके ट्वीटर हैंडल पर ब्लू टिक नजर नहीं आ रहा है.
लेकिन चर्चा इस बात की है कि सचिन पायलट का ब्लू टिक अभी तक बरकरार है.
न केवल सीएम अशोक गहलोत बल्कि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, अशोक चांदना सहित राजस्थान की सियासत के तमाम बड़े नाम अब ट्वीटर पर बिना ब्लू टिक के हो गए है.
अगर भाजपा के नेताओं की भी बात करे तो राजस्थान भाजपा के ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से भी अब ब्लू टिक गायब हो चुका है. राजस्थान भाजपा चीफ सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी अब बिना ब्लू टिक के ट्वीट कर रहे है.