आज सुबह सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विशेषज्ञों की राय
मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेखावाटी एरिया में लगातार उत्तरी हवाएं सक्रिय रहने की वजह से तापमान में गुलाबी सर्दी का दौर जारी था।
हालांकि अब इन उत्तरी हवाओं का प्रभाव थोड़ा कम हो चला है जिससे तापमान बढ़ा है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज भी सीकर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
आगामी दिनों का पूर्वानुमान
आसमान साफ है लेकिन सुबह और रात के समय लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है।
अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
इसके बाद धीरे-धीरे 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी।
दीपावली तक सीकर में आसमान साफ रहने के साथ मौसम ड्राई रहने की संभावना है।
बुधवार तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।