दरअसल, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘बवाल’ को सिर्फ ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है।
फिल्म फ्रेंचाइजी ने इस मूवी को रिलीज करने के लिए बिग स्क्रीन के बजाए ओटीटी को चुना है।
मनोरंजन जगत से जुड़ों सूत्रों के अनुसार, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने एक्टर्स वरुण और जान्हवी के साथ चर्चा करते हुए सभी के सहमित से ये निर्णय लिया है।
पूरी टीम का भी यही मानना है कि ‘बवाल’ ओटीटी पर दर्शकों के दिलों को जीत लेगी।
वर्ल्ड वॉर 2 की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि फिक्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।
फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में दिखाई देंगेे।
आपको बता दें कि पहले ये फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन बाद में फिल्म मेकर्स ने फिल्म रिलीज रोक दी और इसे 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज करने का फैसला लिया है।
प्राइम वीडियो पर मचेगा ‘बवाल’
बवाल एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है। जिसे अक्टूबर में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा और इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी।
मकर्स का मानना है कि डिजिटल मीडियम से वाइडर ऑडियंस बेस तक पहुंचने के लिए थिएटर रिलीज संभव नहीं हो सकता है।