thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजे भले ही सीएम नहीं लेकिन, उनकी सक्रियता सीएम से कम नहीं 

desk desk 33

भाजपा-कांग्रेस के बीच बयानबाजी से हमले जारी हैं वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी अब काफी एक्टिव नजरा आ रही हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले में कलेक्टर की क्लास लगा दी।

HIGHLIGHTS

  1. 1 भाजपा-कांग्रेस के बीच बयानबाजी से हमले जारी हैं वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी अब काफी एक्टिव नजरा आ रही हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले में कलेक्टर की क्लास लगा दी।
vasundhara raje take class of collector bharti dixit in jhalawar
Vasundhara Raje and IAS Bharati Dixit

झालावड़ | राजस्थान विधानसभा चुनावों का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे सभी पार्टियों के नेता सक्रिय मोडा पर आते दिखाई दे रहे है।

जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच बयानबाजी से हमले जारी हैं वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी अब काफी एक्टिव नजरा आ रही हैं।

ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले में कलेक्टर की क्लास लगा दी।

जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स भी अपने कमेंट्स जरिए राजनीति करते दिखाई दे रहे हैं।

अव्यवस्थाओं को लेकर राजे ने जिला कलेक्टर भारती दीक्षित की क्लास लगा दी। 

राज ने उन पर कई सवाल दाग दिए और अव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दूर करने के लिए कहा।

दरअसल, वसुंधरा राजे छह दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को कोलाना हवाई पट्टी पर पहुंची थीं।

यहां राजे का पहले जैसा रूतब देखने को मिला। राजे के पहुंचने पर जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित और भाजपा विधायकों ने उनका स्वागत वेलकम किया।

राजस्थान में पिछले दो-तीन दिन से मौसम खराब चल रहा है और बारिश भी हो रही है। ऐसे में जब राजे पहुंची तो वहां भी हल्की बारिश हो रही थी। 

जिसके चलते उन्हें हवाई पट्टी के लाउंज में ले जाया गया, लेकिन वहां की खराब हालत और अव्यवस्थाओं को देखकर राजे भड़क उठीं।

लाउंज का हाल बेहाल था। वहां धूल जमी हुई थी और कई जगह से शीशे टूटे हुए थे।

यहीं नहीं, वीआईपी रूम तक गंदा पड़ा हुआ था। उसका गेट टूटा हुआ था।

इसके अलावा यात्रियों के लिए बनी सुविधाएं भी खराब हालत में थी। उनके भी दरवाजे टूटे हुए थे।

ऐसा ही कुछ हाल पेंट्री का भी था। एसी खराब थे और पानी की व्यवस्था नहीं थी।

लाउंज की ऐसी खराब हालत को देखकर पूर्व सीएम राजे भड़क उठी और कलेक्टर महोदया पर सवाल दाग दिए। 

राजे ने कलेक्टर भारती दीक्षित से अव्यवस्थाओं को देखकर कहा कि ये क्या हाल बना रखा है? कुछ करते क्यों नहीं हो?

कलेक्टर ने उन्हें बताया कि यह हवाई पट्टी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन आती है। 

कलेक्टर भारती दीक्षित ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करें। 

कलेक्टर महोदया ने इन सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने का भरोसा दिया। 

गौरतलब है कि झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी पर 3300 मीटर लंबा रन वे बन रहा है, जो लगभग तैयार है।

सिर्फ डामरीकरण होना बाकी है।  इसके बाद यहां बड़े विमान भी उतर सकेंगे। 

शेयर करें: