thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

विराट-अनुष्का बनने जा रहे फिर से मम्मी-पापा 

desk desk 13

अनुष्का और विराट दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। अनुष्का प्रेग्नेंसी की वजह से लोगों से और लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का शर्मा दुबारा प्रेग्नेंट हैं। जिसके चलते उन्होंने काफी समय से पब्लिक इवेंट और पार्टियों से दूरी बना रखी है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 अनुष्का और विराट दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। अनुष्का प्रेग्नेंसी की वजह से लोगों से और लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का शर्मा दुबारा प्रेग्नेंट हैं। जिसके चलते उन्होंने काफी समय से पब्लिक इवेंट और पार्टियों से दूरी बना रखी है। 
virat kohli and anushka sharma may be become mom and dad again
Anushka Sharma - Virat Kohli

मुंबई | टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारत की रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर फिर से एक नया मेहमान आने वाला है। 

जी हां, अनुष्का और विराट दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। अनुष्का प्रेग्नेंसी की वजह से लोगों से और लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का शर्मा दुबारा प्रेग्नेंट हैं। जिसके चलते उन्होंने काफी समय से पब्लिक इवेंट और पार्टियों से दूरी बना रखी है। 

इसी के साथ वे पैपराजी से भी छिपती नजर आती है और उन्हें भी फोटो लेने से मना करती रहती हैं। 

मैटरिनिटी क्लिनिक के बाहर हुए स्पॉट

दरअसल, पिछले दिनों अनुष्का और विराट को मुंबई में एक मैटरिनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। 

जिसके बाद से ही अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आने लगी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स तो ये भी दावा कर रही है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी की कारण ही विराट कोहली के क्रिकेट टूर पर भी साथ नहीं जा रही हैं। 

खबरों की माने तो अनुष्का के करीबी सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। 

अब ये भी कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही अपने घर आने वाले दूसरे मेहमान का अनाउंसमेंट करने वाला है। 

गौरतलब है कि पहली बार अगस्त में अनुष्का की प्रेग्नेंसी खबरें सामने आई थी। हालांकि, अभी तक कपल ने प्रेग्नेंसी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। 

पहले से है एक बेटी ’वामिका’

आपको बता दें कि इस स्टार कपल को पहले से एक प्यारी बेटी है। जिसका नाम वामिका हैं। वामिका का जन्म जनवरी 2021 में हुआ था। 

2017 में हुई थी विराट-अनुष्का की शादी 

विराट-अनुष्का ने साल 2017 में इटली में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। 

बता दें कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और हाल ही में उन्होंने अपकमिंग फिल्म ’चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी की है। 

शेयर करें: