जयपुर | राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अगुवाई में चार सदस्य दल ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके कांस्टिटयूशन क्लब की कार्य शैली और क्लब के सदस्यों को दी जाने वाली सुविधाओं के साथ ही क्लब की कार्य प्रणाली के के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दल में राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और राजेंद्र गहलोत भी उपस्थित थे।
बैठक के बाद देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा द्वारा जयपुर में बनाया गया राजस्थान कांस्टिटयूशन क्लब देश के बेहतरीन क्लबों में से एक है|
