thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

गोविन्द सिंह डोटासरा ने ट्विटर पर नरेन्द्र मोदी को घेरा तो यूजर्स ने लगा दी जबरदस्त क्लास

लोकेन्द्र किलाणौत लोकेन्द्र किलाणौत 13

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की आज सुबह-सुबह ही ट्विटर यूजर्स ने जबरदस्त क्लास लगा दी. मामला गोविन्द सिंह डोटासरा के एक ट्वीट से शुरू हुआ था जिसपर यूजर्स के काफी रोचक कमेंट्स देखने को मिल रहे है.

when govind singh dotasara surrounded narendra modi on twitter the users put a tremendous class
twitter troll

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की आज सुबह-सुबह ही ट्विटर यूजर्स ने जबरदस्त क्लास लगा दी. मामला गोविन्द सिंह डोटासरा के एक ट्वीट से शुरू हुआ था जिसपर यूजर्स के काफी रोचक कमेंट्स देखने को मिल रहे है. 

क्या था मामला ?

मामला देश की नई संसद के उद्घाटन समारोह से जुड़ा हुआ है. आने वाली 28 मई को संसद भवन का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होना है जिसमे लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला भी बतौर अतिथि शामिल होंगे. इसी बात पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने सवाल उठाया और ट्वीट करते हुए लिखा कि - 

संसद भवन का उद्घाटन मैं ही करूं,
क्रिकेट स्टेडियम मेरे ही नाम पर हो,
टीवी-अखबार की सुर्खियों में मैं ही छाया रहूं,
वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर मेरा ही चेहरा चमके,

प्रधानमंत्री जी, ये देश मैं से नहीं, हम से चलता है।

नए संसद भवन का उद्घाटन सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठीं महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा किया जाना चाहिए लेकिन 'प्रचारजीवी' ने सियासी स्वार्थ और आत्ममुग्धता में सभी संसदीय परंपराओं को भुला दिया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल उठाने वाला ये ट्वीट कुछ यूजर्स को इतना खल गया कि उन्होंने गोविन्द सिंह डोटासरा की जबरदस्त खिंचाई कर दी और एक के बाद एक ट्वीट डोटासरा को खिंचाई वाले देखने को मिले. 

गोविन्द सिंह डोटासरा के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए @AshokMeenallg नाम के यूजर ने लिखा कि - 
सरकारी शिक्षको का स्थानान्तरण मैं करू

शिक्षको को वन विभाग मैं पोस्टिंग में दूँ।

सभी रिस्तेदारो को RAS अधिकारी भी मैं बनाऊँ

रिस्तेदार शिक्षक को शिक्षा अधिकारी भी मैं ही बनाऊँ

राज्य के हिस्से मे आये नये विधालय भी लक्ष्मणगढ को मै ही दूँ।

सभी भर्तीयो के पेपर भी मैं ही बेचूँ

अध्यक्ष जी ये राज्य "नाथी के बाङे" से नही "हम" से चलता है।

डोटासरा को दे दी मनोचिकित्सक के पास जाने की सलाह 

यूजर्स की खींचाई यही नहीं रुकी बल्कि दूसरे यूजर्स ने भी ऐसे ही कुछ रिप्लाई गोविन्द सिंह डोटासरा को किए. @Virendraahd1 नाम के एक ट्विटर यूजर से लिखा कि - आप अपने मनोचिकित्सक का सम्पर्क करे सब ठीक हो जायेगा। 

शेयर करें: