राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर अशोक गहलोत सरकार पर एक के बाद एक हमले किए और भृष्टाचार के मुद्दे पर अशोक गहलोत को आइना दिखा दिया. सचिन पायलट ने इस प्रेसवार्ता में जो कुछ कहा वह एक-एक शब्द राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर चोट करने वाला था.
सचिन पायलट की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ सवाल-जवाब से एक नया मुद्दा निकल कर आया जिसके बाद चर्चा है कि क्या अशोक गहलोत अब सचिन पायलट का सिविल लाइन्स स्थित बंगला नंबर सात खाली करवाएंगे.
क्या है पायलट के बंगले की कहानी
प्रेस वार्ता के दौरान सचिन पायलट पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी बीच एक पत्रकार ने पायलट पर सवाल दागते हुए पूछा कि आप अभी उप-मुख्यमंत्री नहीं है ऐसे में बतौर उप-मुख्यमंत्री आपको जो बंगला आवंटित हुआ था अभी तक उसी में रह रहे है. क्या आपको नहीं लगता कि नैतिकता के आधार पर आपको ये बंगला खाली करना चाहिए.

