जयपुर। 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को एसएमएस स्टेडियम (SMS Stadium) में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में योग प्रेमियों (yoga lovers) ने भाग लिया।

समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री (CM) भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की भी गरीमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमारे प्राचीन ऋषि मुनियों का मानवता को दिया गया अनमोल वरदान है। स्वस्थ वन शैली और आदर्श समाज (ideal society) की स्थापना में योग की अहम भूमिका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और सार्थक पहल से योग विद्या वैश्विक पटल (Yoga Vidya Global Platform) पर एक बार पुनः लोकप्रिय हुई है। मोदी ने योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाया है।
