thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

रामलुभाया ने कह दिया मैंने तो अभी जिला बनाने की रिपोर्ट दी तक नहीं है, वायरल वाले खेल कर गए

thinQ360 thinQ360 31

अब रामलुभाया ने एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में साफ किया है कि यह रिपोर्ट उनकी नहीं है और फेक है। अब रामलुभाया अपनी कमेटी का कार्यकाल दो माह और बता रहे हैं। जिला बनाने का प्रस्ताव साठ जगह से मिला है

HIGHLIGHTS

  1. 1 प्रदेश में दस नए संभाग और जिले बनाने की रिपोर्ट हुई थी वायरल
  2. 2 जिले बनाने वाली समिति के अध्यक्ष रामलुभाया इस रिपोर्ट को फर्जी बता रहे हैं
  3. 3 सरकार में इस तरह की रिपोर्ट अभी तक सब्मिट नहीं की गई है
  4. 4 इस ​तरह की रिपोर्ट से सरकार का ध्यान बांट रहे हैं लोग
new district in rajasthan ramlubhaya commette fake report out
रामलुभाया रिपोर्ट

जयपुर | राजस्थान में नए जिलों और संभाग बनाए जाने की रिपोर्ट वायरल हो गई और माहौल बन गया कि अब प्रदेश में दस डिविजन होंगे। परन्तु जिन सेवानिवृत्त आईएएस रामलुभाया को यह जिम्मेदारी दी गई है, उन्होंने तो अभी तक रिपोर्ट तक नहीं सौंपी है। उनका कहना है कि अभी उनकी कमेटी के कार्यकाल में ही दो महीने बाकी है।

मतलब वायरल रिपोर्ट प्रकाशित करते वक्त थिंक360 ने जो आशंका जताई थी, वह सही साबित हुई। इस रिपोर्ट पर ही सवाल उठाते थिंक360 ने कहा था कि बजट से पहले इतनी महत्वपूर्ण रिपोर्ट आउट कैसे हो सकती है।

बजट से पहले बड़ा सवाल: क्या रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट आउट हो गई है, यहां पढ़े कितने जिले और संभाग बनेंगे

अब रामलुभाया ने एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में साफ किया है कि यह रिपोर्ट उनकी नहीं है और फेक है।

अब रामलुभाया अपनी कमेटी का कार्यकाल दो माह और बता रहे हैं। जिला बनाने का प्रस्ताव साठ जगह से मिला है। मतलब निकलता है कि रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है।

इस बजट में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिला बनाने को लेकर घोषणा कर ही देंगे। यह पक्का नहीं कहा जा सकता।

खैर! देखना यह है कि नए जिलों की घोषणा करके सरकार एक बड़े वोट बैंक को किस तरह से साधती है।

शेयर करें: