जयपुर ।राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला अधिकारी पूजा मीणा के आरोपों को गंभीरता से लिया है। एक प्रमोटी आईएएस पवन अरोड़ा पर लगाए गए आरोपों के बाद अब राजस्थान के इस मामले की जांच में आयोग राजस्थान आ सकता है। इसी प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बताया जा रहा है कि शीघ्र ही अध्यक्ष रेखा शर्मा का जयपुर दौरा प्रस्तावित है।
एक IAS अधिकारी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास मंत्री शांति धारीवाल पर महिला अधिकारी द्वारा DLB में सेक्स रैकेट चलाए जाने जैसे सनसनीख़ेज़ आरोप उनके बाद राजनीति गर्मा रही है।
Must Read: कौन हैं आईएएस पवन अरोड़ा, जिन पर एक महिला अधिकारी ने डीएलबी में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप लगाए हैं
केंद्र में जल शक्ति मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस महिला अधिकारी का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा है कि ये वही मंत्री हैं जिन्होंने राजस्थान को मर्दों का प्रदेश विधानसभा में कह डाला था। इधर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इसे गंभीरता से लिया है।