देहरादून | Uttarakhand Accident: देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हो गया है।
चट्टानों पर दिखने लगे शव: देवभूमी उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 9 की मौत
बागेश्वर के शामा के लोग बोलेरो से होकरा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी मार्ग में होकरा गोदाम के पास अनियंत्रित हो गई और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बोलेरो में सवार 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
HIGHLIGHTS
- बागेश्वर के शामा के लोग बोलेरो से होकरा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी मार्ग में होकरा गोदाम के पास अनियंत्रित हो गई और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बोलेरो में सवार 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
संबंधित खबरें
यहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 9 लोगों की मौत हो गई है।
इस हादसे में 2 लोग गंभीर घायल भी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, ये हादसा गुरूवार को पिथौरागढ़ जिले में तेजम होकरा मार्ग पर हुआ।
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का चलाया।
संबंधित खबरें
होकरा मंदिर पूजा करने जा रहे थे सभी लोग
बताया जा रहा है कि आज सुबह बागेश्वर के शामा के लोग बोलेरो से होकरा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।
इसी दौरान बोलेरो गाड़ी मार्ग में होकरा गोदाम के पास अनियंत्रित हो गई और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
जिसके चलते बोलेरो में सवार 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। बोलेरो गाड़ी में 11 लोग सवार थे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को मार्चरी में रखवाया।
ये सभी लोग बागेश्वर तहसील के कपकोट, शामा और भनार के बताए जा रहे है।
Uttarakhand | 9 people died and 2 seriously injured after a car fell into a ditch at Munisyari block of Pithoragarh district. Police and SDRF team at the accident spot: Nilesh Bharne, IG Kumaon
(Pics source - Police) pic.twitter.com/l5XIUL0Xtm
चट्टानों पर पड़े थे शव
वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये हादसा इतना भीषण था कि हादसे के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और चट्टानों पर लोगों के शव बिखर गए।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में अक्सर इस तरह के भीषण हादसे देखे जाते है।
राज्य में पूरा सफर ही पहाड़ों पर होता है। ऐसे में घुमावदार मोड़ और धंसती जमीन के चलते हादसे होते रहते हैं।
ताज़ा खबरें
सुरों की रानी आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा: उमराव जान को दी नई पहचान, जयपुर के संगीत प्रेमियों से था गहरा लगाव
विराट कोहली और रोहित शर्मा हुए चोटिल, मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच में लगा क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका
राजस्थान में हड़कंप: जयपुर और बीकानेर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को BCCI का नोटिस, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर शुरू हुई औपचारिक जांच