कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ पर अपने ट्विटर हैंडल से जबरदस्त हमला कर दिया जिसके पलटवार में राजेन्द्र राठौड़ ने उन्हें नाथी का बाड़ा याद दिला दिया.
सियासत का ट्विटर वार: गोविन्द सिंह डोटासरा और राजेन्द्र राठौड़ आपस में भिड़े, राठौड़ ने कहा कि चूरू की धरती नाथ का बाड़ा नहीं है
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ पर अपने ट्विटर हैंडल से जबरदस्त हमला कर दिया जिसके पलटवार में राजेन्द्र राठौड़ ने उन्हें नाथी का बाड़ा याद दिला दिया.
संबंधित खबरें
देखते ही देखते दोनों नेताओं के बीच छिड़ी इस ट्विटर जंग में उनके समर्थक भी कूद गए और पक्ष विपक्ष में प्रतिक्रियाओ की बाढ़ आ गई.
गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज एक ट्वीट के जरिए राजेन्द्र राठौड़ को निशाना बनाया. मामला एक वीडियो को लेकर था जो अजय चौधरी नाम के ट्वीटर हैंडल से पोस्ट किया गया था.इस वीडियो में बाइक पर बैठे एक ट्रेफिक पुलिस वाले को लोगों ने घेर रखा है.
वीडियो में पुलिस वाला रो रहा है और शिकायत कर रहा है कि कोई व्यक्ति उन्हें मंत्री के नाम से परेशान कर रहा है और कह रहा है कि मंत्री जी की कोठी पर आ जाना.
अजय चौधरी नाम के हैंडल से पोस्ट हुए इस वीडियो को चूरू का बताया जा रहा है इसलिए गोविन्द सिंह डोटासरा ने राजेन्द्र राठौड़ को निशाना बनाते हुए लिखा कि-
संबंधित खबरें
राजेंद्र राठौड़ साहब, चूरू की जनता व पुलिसवालों को डरा-धमकाकर चुनाव जीतोगे क्या? कानून के रखवालों पर ज़ुल्म करके क्या संदेश देना चाहते हो आप?
कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से अपनी कोठी बुलवाने की बजाय आपको चाहिए कि अपने उदंड कार्यकर्ताओं के कान पकड़ के थाने लाओ।
राजेंद्र राठौड़ साहब, चूरू की जनता व पुलिसवालों को डरा-धमकाकर चुनाव जीतोगे क्या? कानून के रखवालों पर ज़ुल्म करके क्या संदेश देना चाहते हो आप?
कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से अपनी कोठी बुलवाने की बजाय आपको चाहिए कि अपने उदंड कार्यकर्ताओं के कान पकड़ के… https://t.co/VStL3AMlxc
चूरू नाथी का बाड़ा नहीं है
डोटासरा के इस हमले के बाद नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी डोटासरा पर बड़ा पलटवार कर दिया और लिखा कि-
डोटासरा जी, यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं इस घटना की निंदा करता हूं। मैं स्वयं इस मामले की जानकारी ले रहा हूं कि पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यव्हार की घटना कब व किसके द्वारा कारित की गई। चूरू की धरती नाथी का बाड़ा नहीं है। पुलिसकर्मियों का सम्मान करना चूरू की परम्परा रही है।
डोटासरा जी, यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं इस घटना की निंदा करता हूं। मैं स्वयं इस मामले की जानकारी ले रहा हूं कि पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यव्हार की घटना कब व किसके द्वारा कारित की गई। चूरू की धरती नाथी का बाड़ा नहीं है। पुलिसकर्मियों का सम्मान करना चूरू की परम्परा रही है। https://t.co/adsQiEhP8B
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड