Rajasthan | राजस्थान के प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में इस बार सर्दी ने अपना कहर कुछ जल्दी ही बरपा दिया है। इस साल 2024 की सर्दियों ने नवंबर के महीने में ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। गुरुवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड ने यहां का माहौल जमाने का काम किया।
Mount Abu Rajasthan: कड़ाके की सर्दी ने माउंट आबू को जमाया, तापमान -1 डिग्री
न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट के चलते माउंट आबू की सुबहें ठिठुरन भरी हो गई हैं। सुबह के समय सड़कें सुनसान नजर आती हैं और लोग अलाव के पास ठंड से राहत पाने की कोश
HIGHLIGHTS
- न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट के चलते माउंट आबू की सुबहें ठिठुरन भरी हो गई हैं। सुबह के समय सड़कें सुनसान नजर आती हैं और लोग अलाव के पास ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखते हैं। हालांकि, दिन निकलने के बाद पर्यटक गर्म कपड़ों में लिपटे माउंट आबू के पर्यटन स्थलों का आनंद उठाते नजर आते हैं।
संबंधित खबरें
पिछले पांच सालों में यह पहली बार है जब माउंट आबू में नवंबर के उत्तरार्द्ध में ही तापमान इतनी तेजी से गिरा है। आमतौर पर यहां सर्दी का प्रकोप दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद देखने को मिलता था। लेकिन इस बार नवंबर में ही कड़ाके की सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है। बुधवार रात से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था, जिसके चलते गुरुवार की सुबह का तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट के चलते माउंट आबू की सुबहें ठिठुरन भरी हो गई हैं। सुबह के समय सड़कें सुनसान नजर आती हैं और लोग अलाव के पास ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखते हैं। हालांकि, दिन निकलने के बाद पर्यटक गर्म कपड़ों में लिपटे माउंट आबू के पर्यटन स्थलों का आनंद उठाते नजर आते हैं।
वडोदरा (गुजरात) से आए पर्यटक का कहना है कि "हम माउंट आबू घूमने आए हैं। यहां की ठंड ने हमें चौंका दिया। लेकिन दिन में घूमने का मज़ा अलग ही है।"
गुजरात से आए एक सैलानी कहते हैं "ठंड बहुत है, लेकिन माउंट आबू की सुंदरता के बीच यह अनुभव अनोखा लगता है। गर्म कपड़े पहनकर ठंड का लुत्फ ले रहे हैं।"
संबंधित खबरें
माउंट आबू में सर्दियों की यह ठिठुरन पर्यटकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आई है। ठंड के इस असर से माउंट आबू की वादियों में एक अलग ही रौनक है।
- माउंट आबू से किशन वासवानी की रिपोर्ट
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
thinQ360