thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

अलर्ट मोड पर दिल्ली: यमुना मार रही उफान, आबादी में कभी भी घुस सकता है पानी, उपराज्यपाल ने लिया जायजा, प्रशासन तैयार

desk

देश की राजधानी पर ही बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी उफान पर है और उसका पानी दिल्ली के निचले इलाकों में घुसपैठ करने को आतुर हो रहा है। जिसके चलते दिल्ली की केजरीवाल सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है...

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • देश की राजधानी पर ही बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी उफान पर है और उसका पानी दिल्ली के निचले इलाकों में घुसपैठ करने को आतुर हो रहा है। जिसके चलते दिल्ली की केजरीवाल सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है...
yamuna river danger level in delhi administration alert for flood condition

नई दिल्ली | मानसून की बारिश ने अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए खतरा पैदा कर दिया है। जिसके चलते दिल्ली अलर्ट मोड पर आ गई है।

पिछले कई दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए हैं। 

देश की राजधानी पर ही बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी उफान पर है और उसका पानी दिल्ली के निचले इलाकों में घुसपैठ करने को आतुर हो रहा है।

जिसके चलते दिल्ली की केजरीवाल सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और आपदा प्रशासन को पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया है। 

दिल्ली में यमुना नदी पर बने पुराने पुल को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। 

हरियाणा के हथिनी कुंड से छोड़ा गया करीब 4 लाख क्यूसेक पानी तेजी दिल्ली की ओर बढ़ रहा है जो कुछ घंटों में दिल्ली पहुंच जाएगा। 

मंगलवार सुबह 10 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर 206.34 मीटर तक पहुंच गया। वहीं, हथिनी कुंड बैराज से 3.44 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। 

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हथिनी कुंड से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो दिल्ली में तबाही मचा सकता है। 

संभावना जताई जा रही है कि यमुना का जलस्तर ओर बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं।

ऐसे में दिल्ली में राहत और बचाव अभियान तेज करने के लिए सेना और एनडीआरएफ की कई टीम को तैनात किया गया है।
 
बता दें कि कि देश में बारिश से संबंधित घटनाओं में सोमवार तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

शेयर करें: