नई दिल्ली । Corona Updat: देश में कोरोना ने एक बार फिर से कोहराम मचाना शुरू कर दिया है।
कोरोना का कोहराम: देश में एक दिन में 11 मौत, इतने नए मामलों ने बढ़ाई टेंशन
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान ही चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हो गई हैं। सोमवार को जारी किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार से बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 3641 नए मामले सामने आए हैं।
HIGHLIGHTS
- देश में पिछले 24 घंटे के दौरान ही चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हो गई हैं। सोमवार को जारी किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार से बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 3641 नए मामले सामने आए हैं।
संबंधित खबरें
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान ही चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हो गई हैं।
सोमवार को जारी किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार से बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 3641 नए मामले सामने आए हैं।
देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,47,26,246 हो गई है हालांकि, देश में मिले कुल संक्रमितों से 4,41,75,135 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और ठीक होकर घर लौटे हैं।
देश में पिछले कई दिनों से 3 हजार नए मामले लगातार सामने आने के कारण मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हजार 219 पहुंच गई है।
संबंधित खबरें
एक दिन में हुई 11 और मौतों के बाद अब कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,30,892 हो गई है।
24 घंटे में यहां हुई हैं कोरोना से मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना से महाराष्ट्र में 3 लोगों की मौत हो गई है।
इसके अलावा दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत दर्ज हुई है।
इसके अलावा, केरल ने कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान कर 4 और नाम जोड़े हैं।
इसी के साथ देशभर में राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
राजस्थान में भी स्थिति हो रही गंभीर
राजस्थान में भी कोरोना को लेकर स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 42 नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि, उदयपुर जिले में एक मरीज की मौत हो गई है। राजधानी जयपुर में एक ही दिन में 11 नए पॉजिटिव दर्ज किए गए हैं।
ताज़ा खबरें
भुज-नई दिल्ली ट्रेन के टाइम टेबल पर जालोर में आक्रोश, यात्रियों ने की शेड्यूल बदलने की मांग
सिरोही जनाना अस्पताल में महिला की मौत: परिजनों ने लगाया इलाज में देरी और खून की कमी का आरोप, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
भारत का समुद्री खाद्य निर्यात छुएगा ₹1 लाख करोड़ का शिखर; केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 'सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026' में तैयार की नई वैश्विक रणनीति
कतार से क्यूआर कोड तक: भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति और यूपीआई का वैश्विक प्रभाव