thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

केंद्रीय बजट में राजस्थान की अनदेखी: पुखराज पाराशर: केंद्रीय बजट में राजस्थान की अनदेखी पर पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर ने साधा निशाना, बताया निराशाजनक

thinQ360

पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर ने केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा कि 'डबल इंजन' सरकार ने राजस्थान को पूरी तरह नजरअंदाज किया है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान का नाम बजट में न होने पर जताई आपत्ति; बेरोजगारी और महंगाई पर ठोस योजना का अभाव; मनरेगा बजट में कटौती और लंबित परियोजनाओं की अनदेखी का आरोप।
pukhraj parashar criticizes union budget rajasthan neglect
pukhraj parasar

जोधपुर | भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को राजस्थान में 'डबल इंजन' के रूप में प्रचारित किया जाता है, उसी के बजट में राजस्थान का नाम तक नहीं है। पाराशर के अनुसार, बजट में बेरोजगारी कम करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है और न ही बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं।

नेताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना के बजट में भी कटौती की गई है, जबकि पहले इसकी गारंटी बहाल करने की बात कही जा रही थी। इसके अलावा, रेल कॉरिडोर, मेडिकल कॉलेज और रोहिट से सांचौर तक राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी महत्वपूर्ण लंबित योजनाओं को बजट में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि यह बजट केवल बड़े उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जबकि किसान, मजदूर और आम आदमी की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है।

शेयर करें: