thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
खेल

पहलवानों की लड़ाई में केजरीवाल का दंगल: धरना स्थल पर पहुंच बोले- बहनों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को फांसी दो

desk

सीएम केजरीवाल भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे देश के पहलवानों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि बहनों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए है। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • सीएम केजरीवाल भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे देश के पहलवानों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि बहनों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए है। 
delhi cm arvind kejriwal meets wrestlers protesting against wfi chief brijbhushan sharan singh at jantar mantar
wrestlers protest

नई दिल्ली  | राजधानी दिल्ली में जारी पहलवानों की लड़ाई अब राजनीतिक चौला पहनती जा रही है। शनिवार को सोनिया गांधी के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी इसमें कूद पड़े हैं।

सीएम केजरीवाल ने तो सीधे ही इस मामले में दोषियों के लिए फांसी की मांग कर डाली है। 

आज सीएम केजरीवाल भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे देश के पहलवानों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे।

यहां उन्होंने कहा कि बहनों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए है। 

उन्होंने आगे कहा कि जो भी भारत देश से प्यार करता है, वो पहलवानों के साथ खड़ा है।

प्रियंका ने पहलवानों से मुलाकात कर उनके प्रति समर्थन जताया और आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार बृजभूषण सिंह को बचा रही है।

वहीं, इससे पहले राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहलवानों के समर्थन में उतर कर धरना स्ािल पर पहुंचे थे और केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ दर्ज की दो एफआईआर

इधर, शुक्रवार की रात को पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें एक प्राथमिकी यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम जबकि दूसरी एफआईआर भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज की गई है। 

शेयर करें: