नई दिल्ली | भारत की बेटियों ने चीन में इतिहास रच दिया है। चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत लिया है।
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट में पहली बार दिलाया गोल्ड
एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम पहली बार खेलने उतरी है और टीम ने पहली बार में ही देश को स्वर्ण पदक जीता दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रन से मात दे दी है।
HIGHLIGHTS
- एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम पहली बार खेलने उतरी है और टीम ने पहली बार में ही देश को स्वर्ण पदक जीता दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रन से मात दे दी है।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम पहली बार खेलने उतरी है और टीम ने पहली बार में ही देश को स्वर्ण पदक जीता दिया।
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रन से मात दे दी है।
वहीं, बांग्लादेश टीम ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल
संबंधित खबरें
आपको बताना चाहेंगे कि इससेप पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले साल ही कॉमनवेल्थ गेम्स में देश की झोली में सिल्वर मेडल डाला था।
ऐसे में अब भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है।
Asian Games: Titas, Gayakwad, Smriti shine as India defend modest total to win Gold in women's cricket
Read @ANI Story | https://t.co/g7aeSFItqV#AsianGames #AsianGamescricket #IndiaAtAsianGames pic.twitter.com/H5OY5H5zyu
ऐसा मारा श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में
सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
स्मृति मंधाना के 46 रन और जेमिमा रोड्रिग्ज के 42 रन की बदौलत भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 116 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मंधाना और रोड्रिगेज ने शानदार शुरुआत दिलाई। 16 पर शेफाली का विकेट गंवाने के बाद मंधाना ने रोड्रिगेज के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। शुरुआती 6 ओवर में टीम इंडिया ने एक विकेट पर 35 रन बनाए।
स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े और स्कोर 89 रन तक पहुंचाया। मंधाना 45 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुईं। 4 चौके और एक छक्का लगाया।
जेमिमाह रोड्रिग्ज ने 5 चौके की मदद से 40 गेंदों पर 42 रन बनाए।
इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी और 19 रन से हार गई।
भारत की ओर से तेज गेंदबाज तितास साधु ने 3 श्रीलंकाई खिलाड़ियों को आउट किया।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया