जयपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक 131 प्रत्याशियों ने 179 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। नामांकन प्रस्तुत करने के आखिरी दिन बुधवार को 91 प्रत्याशियों ने 129 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।
लोकसभा आम चुनाव-2024: प्रथम चरण के मतदान के लिए 131 प्रत्याशियों ने किए 179 नामांकन
प्रथम चरण के मतदान के लिए 131 प्रत्याशियों ने किए 179 नामांकन, बुधवार को कुल 91 प्रत्याशियों ने 129 नामांकन प्रस्तुत किए, 28 मार्च को समीक्षा होगी, 30 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
HIGHLIGHTS
- जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन प्रस्तुत किए हैं, वहीं सबसे कम करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन प्रस्तुत किए हैं।भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://affidavit.eci.gov.in/ पर नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।
संबंधित खबरें
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बुधवार को गंगानगर से 2, बीकानेर से 8, चूरू से 15, झुंझुनू से 9, सीकर से 10, जयपुर ग्रामीण से 12, जयपुर से 6, अलवर से 6, भरतपुर से 4, करौली-धौलपुर से 4, दौसा से 4 और नागौर नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।
प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 20 मार्च को प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी वहीं, 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।
कुल प्रत्याशी, (कुल नामांकन)
गंगानगर: 9 (11)
बीकानेर: 9 (13)
चूरू: 16 (21)
झुंझुनू : 10 (12)
सीकर : 16 (20)
जयपुर ग्रामीण : 17 (24)
जयपुर: 16 (24)
अलवर : 10 (17)
भरतपुर: 6 (7)
करौली- धौलपुर: 4 (5)
दौसा : 8 (13)
नागौर: 10 (12)
जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन प्रस्तुत किए हैं, वहीं सबसे कम करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन प्रस्तुत किए हैं।
संबंधित खबरें
भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://affidavit.eci.gov.in/ पर नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।
ताज़ा खबरें
पश्चिम बंगाल चुनाव: प्रेसिडेंसी डिवीजन की 111 सीटें तय करेंगी सत्ता का भविष्य, क्या ममता बनर्जी बचा पाएंगी अपना अभेद्य किला?
IPL 2026 GT vs KKR Preview: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत, क्या केकेआर दर्ज करेगी पहली जीत?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर मंडराया फिक्सिंग का साया, न्यूजीलैंड बनाम कनाडा मैच की ICC ने शुरू की जांच
अजमेर के हाथीखेड़ा में विकास की बयार: वासुदेव देवनानी ने दी करोड़ों की सौगात, बनेगा बालिका सैनिक स्कूल