शिवगंज। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ महाअभियान” के तहत पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने शनिवार को शिवगंज ब्लॉक से अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत लोढ़ा ने बड़गांव, केसरपुरा, वेरा जैतपुरा, ध्रूबाना, चूली, राड़बर, छीबा गांव, कलदरी, उथमण एवं पालड़ी एम गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की बैठकों को संबोधित किया। लोढ़ा ने अपने संबोधन में मनरेगा कानून को खत्म करने के विरोध में कांग्रेस की ओर से किए जा रहे आंदोलन में सहयोग की अपील की गई।
सिरोही: मनरेगा ग्रामीणों की जीवनरेखा, इसे खत्म करने की साजिश बर्दाश्त नहीं : लोढ़ा
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने शिवगंज ब्लॉक के दस गांवों में जनसंपर्क कर मनरेगा बचाओ महाअभियान का बिगुल फूंका और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
HIGHLIGHTS
- पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने शिवगंज ब्लॉक के दस गांवों से मनरेगा बचाओ महाअभियान की शुरुआत की। लोढ़ा ने मनरेगा को ग्रामीण परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच और कानूनी अधिकार बताया। केंद्र सरकार की नई योजनाओं को मनरेगा के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा करार दिया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद किया।
संबंधित खबरें

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लोढ़ा ने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण परिवारों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया है, जिससे मजदूरों को शहरों में पलायन नहीं करना पड़ा। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 100 दिन का रोजगार कानूनी अधिकार के रूप में मिला और समय पर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था हुई, जो गरीबों के लिए सुरक्षा कवच है।

लोढ़ा ने कहा कि मनरेगा से गांवों में तालाब, नाड़ियां, खेतों की मेड़, कच्ची सड़कें, चारागाह, जल संरक्षण संरचनाएं और वृक्षारोपण जैसे स्थायी विकास कार्य हुए हैं। इससे खेती को पानी मिला, पशुपालन को बढ़ावा मिला और गांवों की आधारभूत संरचना मजबूत हुई।
संबंधित खबरें

केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लोढ़ा ने कहा कि यह सरकार मनरेगा को खत्म कर उसके स्थान पर “जी राम जी” योजना लाई है, जिसमें न तो रोजगार की कानूनी गारंटी है और न ही नियमित मजदूरी का भरोसा। इससे गरीब, मजदूर और महिला वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिला, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हुईं और परिवार की आय में योगदान दे सकीं, लेकिन नई योजना में महिलाओं के लिए ऐसे स्पष्ट प्रावधान नहीं हैं।
लोढ़ा ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे मनरेगा जैसे जनहितकारी कानून को बचाने के लिए कांग्रेस के मनरेगा बचाओ महाअभियान से जुड़ें और सरकार पर दबाव बनाएं ताकि सरकार मनेरगा कानून को फिर से लागू करने के लिए मजबूर हो।
जनसंपर्क अभियान के दौरान लीला राम गरासिया जिलाध्यक्ष सिरोही कांग्रेस कमेटी,प्रवीण रावल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवगंज, वेर सिंह देवड़ा, अध्यक्ष सरपंच संघ, डॉ हनवंत सिंह मेड़तिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष शिवगंज, प्रकाश राज मीना जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस सिरोही,चम्पालाल तिरगर जिलाध्यक्ष एनएसयूआई सिरोही, पन्ना लाल मंडल अध्यक्ष पालड़ी एम,कुशल देवड़ा पूर्व जिलाध्यक्ष एनएसयूआई सिरोही, सुरेशसिंह राव पूर्व जिलाध्यक्ष एसएसयूआई सिरोही, रविन्द्र रावल जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया सिरोही,मोटाराम देवासी प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस राजस्थान,राहुल पुरोहित प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस राजस्थान, ईश्वर सिंह सिसोदिया संगठन महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस,दिनेश मीणा महासचिव यूथ कांग्रेस सिरोही,कल्पेश पारंगी ब्लॉक अध्यक्ष एनएसयूआई शिवगंज, मंगल मीणा पूर्व पंचायत समिति सदस्य,महिराज सिंह राणावत, राजू भाई माली,राजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड