thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
खेल

पहलवानों से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी: बबीता फोगाट बोलीं- राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाएं

desk

खिलाड़ियों के मंच को राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाना चाहिए। कुछ नेता खिलाड़ियों के मंच से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।  खिलाड़ियों को भी यह ध्यान रखना चाहिए। हम किसी एक के नहीं समूचे राष्ट्र के हैं।

HIGHLIGHTS

  • खिलाड़ियों के मंच को राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाना चाहिए। कुछ नेता खिलाड़ियों के मंच से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। खिलाड़ियों को भी यह ध्यान रखना चाहिए। हम किसी एक के नहीं समूचे राष्ट्र के हैं।
priyanka gandhi reached to meet wrestlers babita phogat said – do not create political platform
wrestlers protest

नई दिल्ली | Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के धरना-प्रदर्शन में लगातार राजनेताओं के आने का सिलसिला जारी हैं जिससे इसका राजनीतिककरण होता नजर आ रहा है। 

ऐसे में पहलवान बबीता फोगाट ने नाराजगी जताते हुए इसे राजनीति से दूर रखने का आग्रह किया है।

दिल्ली में चल रहे इस आंदोलन में विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों डेरा जमाए बैठे हैं। 

ऐसे में शनिवार यानि आज सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहलवानों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची। 

पहलवानों से मुलाकात कर उनके प्रति समर्थन जताते हुए प्रियंका गांधी ने यह आरोप लगाया कि सरकार बृजभूषण सिंह को बचा रही है।

प्रियंका ने कहा कि सबसे पहले बृजभूषण सिंह को उनके पद से हटाया जाना चाहिए।

राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाएं

बबीता फोगाट ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि, पहलवानों के धरने को राजनीतिक मंच न बनाएं। 

शून्य से उठकर शिखर तक पहुंचने वाले हम खिलाड़ी अपनी लड़ाई लड़ने में स्वयं सक्षम हैं।

खिलाड़ियों के मंच को राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाना चाहिए। कुछ नेता खिलाड़ियों के मंच से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। 
खिलाड़ियों को भी यह ध्यान रखना चाहिए। हम किसी एक के नहीं समूचे राष्ट्र के हैं।

वहीं, सिंह ने खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। 

शेयर करें:

ताज़ा खबरें