पीटीआई भर्ती पर तलवार: सारण का खेल, सब घालमेल, पेपर लीक मास्टरमाइंड की गर्लफ्रेंड ने लगवाए ब्रेक!

सारण का खेल, सब घालमेल, पेपर लीक मास्टरमाइंड की गर्लफ्रेंड ने लगवाए ब्रेक!
Ad

Highlights

अब पेपर लीक हुए बिना ही पीटीआई भर्ती को रद्द कर दिया गया है। जिसका खामियाजा 300 अभ्यर्थियों और उनके परिवार को भुगतना पड़ेगा।  ये सब हुआ है सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड के चलते।

जयपुर | राजस्थान में पेपर लीक माफियाओं को जाल इस कदर बिछा होगा ये किसी ने भी नहीं सोचा था। उनके पकड़े जाने के बाद अब नई-नई चीजों का खुलासा हो रहा है।

अब पेपर लीक हुए बिना ही पीटीआई भर्ती को रद्द कर दिया गया है। जिसका खामियाजा 300 अभ्यर्थियों और उनके परिवार को भुगतना पड़ेगा। 

ये सब हुआ है सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड के चलते। 

दरअसल, भूपेंद्र सारण अभी जेल में बंद है और उससे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। 

जिनमें उसका पीटीआई भर्ती से भी कनेक्शन सामने आया है।

सारण की गर्लफ्रेंड के चलते पीटीआई भर्ती को रद्द करना पड़ा है। 

अब तो पुलिस भी सोच रही होगी, वाह रे! सारण किस तरह से पेपर लीक के धंधे में अपनी जड़े जमाई हैं! 

सारण ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका विश्नोई का भी पीटीआई भर्ती में चयन करवा दिया था। 

जब इस बात का खुलासा हुआ कि प्रिंयका नाम की जिस लड़की का पीटीआई भर्ती में चयन हुआ है वह तो भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड है तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ऐसे में अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। जिसकी सजा अब 300 अन्य अभयर्थी भी भुगतेंगे। 

राजस्थान कर्मचारी चयन की सर्तकता से बड़ा फर्जीवाड़ा होने से बच गया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षा विभाग ने पिछले साल 2 से 16 दिसंबर तक पीटीआई भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की थी जिसमें प्रियंका विश्नोई भी शामिल थी। 

ऐसे में फाइनल रिजल्ट सामने आने से पहले कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती को निरस्त कर दिया। 

इसी के साथ 300 अभ्यर्थियों में से अधिकतर के दस्तावेजों में खामियां भी पाई गई। जिसके चलते कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगानी पड़ी।

इस मामले को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का कहना है कि शिक्षा विभाग ने प्रियंका के दस्तावेजों की जांच की थी। 

ऐसे में अन्य अभ्यर्थियों के भी फाइनल परिणाम से पहले कुछ खामियां सामने आई है जिसके चलते परिणाम पर फिलहाल रोक लगा दी है। 

अब बोर्ड ने अभ्यर्थियों से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। तब तक परिणाम प्रोविजनल रखा है।

कैसे हुई प्रियंका की पहचान ?

बता दें कि, जयपुर पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में भूपेंद्र सारण के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। 

इस दौरान बड़ी संख्या में फर्जी डिग्रियां जब्त की गई थी। पुलिस ने सारण की पत्नी को गिरफ्तार किया गया था, तब पूछताछ में प्रियंका विश्नाई का नाम भी सामने आया था। 

ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयपुर के मानसरोवर से प्रियंका को गिरफ्तार किया था। तब से प्रियंका भी जेल में बंद है।
सारण ने ही इसे किराये पर एक फ्लैट दिला रखा था। 

सारण का खेल, सब घालमेल

राजस्थान में पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण 2011  जीएनएम भर्ती पेपर लीक मामले और 2022 में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में शामिल है। 

सारण आरपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में मूल अभ्यर्थियों की जगह पर डमी अभ्यर्थियों को भी बिठाता था। इसके लिए वो 5 लाख रुपए लेता था। 

इसी के साथ वह फर्जी डिग्रियां भी बेचता था जिसमे उसकी गर्लफ्रेंड प्रियंका विश्नोई भी उसकी मदद करती थी। 

Must Read: आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला, चम्बल-सवाई माधोपुर-नादौती पेयजल योजना पर काम शुरू नहीं किया तो कंपनी पर होगी सख्त कार्रवाई - जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :