thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

मणिपुर का शर्मसार वीडियो: सीएम गहलोत ने कहा- राजस्थान में लोग पूछ रहे- भाजपा सरकारों को कानून व्यवस्था चलाना क्यों नहीं आता?

desk

अशोक गहलोत ने मणिपुर के हालातों पर चिंता जताते हुए ये भी कहा कि मणिपुर के हालातों को देखकर राजस्थान में लोग पूछ रहे हैं कि भाजपा की सरकारों को कानून व्यवस्था चलाना क्यों नहीं आता?

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • अशोक गहलोत ने मणिपुर के हालातों पर चिंता जताते हुए ये भी कहा कि मणिपुर के हालातों को देखकर राजस्थान में लोग पूछ रहे हैं कि भाजपा की सरकारों को कानून व्यवस्था चलाना क्यों नहीं आता?
rajasthan cm ashok gehlot target bjp govt on manipur violence
Ashok Gehlot

जयपुर | Manipur Violence: मणिपुर में सामने आई दिल को झकझौर देने वाली घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है। इस शर्मसार घटना को लेकर राजस्थान की राजनीति से भी गुस्से की ज्वाला निकलती दिखाई दे रही है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot ) ने मणिपुर हिंसा मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अपना गुस्सा उतारा है। 

सीएम गहलोत ने गुरूवार यानि आज सुबह एक ट्वीट करते हुए कहा कि ये अत्यंत दुख की बात है- मणिपुर में हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही है। इससे पूरा देश चिंतित है।

सीएम गहलोत ने मणिपुर में बिगड़ी क़ानून व्यवस्था को लेकर सीधे भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की लापरवाही की वजह से मणिपुर में अभी तक 142 लोगों की मौत हो चुकी है।

लोग पूछ रहे- भाजपा सरकारों को कानून व्यवस्था चलाना क्यों नहीं आता?

इसी के साथ सीएम अशोक गहलोत ने मणिपुर के हालातों पर चिंता जताते हुए ये भी कहा कि मणिपुर के हालातों को देखकर राजस्थान में लोग पूछ रहे हैं कि भाजपा की सरकारों को कानून व्यवस्था चलाना क्यों नहीं आता?

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ही नहीं बल्कि कांग्रेस के अन्य नेता भी मणिपुर मामले को लेकर अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं। 

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी मणिपुर हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।  पायटन ने कहा  कि मणिपुर से आईं महिला उत्पीड़न व हिंसा की तस्वीरें हृदय को विचलित करने वाली हैं।

यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है, निंदनीय है। हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर के हालात पर केंद्र सरकार का निष्ठुर एवं संवेदनहीन रवैया शर्मनाक है।

डोटासरा बोले- प्रधानमंत्री जी आंख बंद करके बैठें हैं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने भी मणिपुर मामले में भाजपा पर निशाना साधा है। 

डोटासरा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन हिंसा की घटना वीभत्स व भयावह हैं। 

महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की जितनी निंदा की जाए कम है। 

करीब 3 महीने से मणिपुर हिंसा में जल रहा है, स्थिति नियंत्रण के बाहर है और सरकार नाकाम। बावजूद इसके प्रधानमंत्री जी आंख बंद करके बैठें हैं।

जिसमें हथियारबंद पुरुष दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाते रहे हैं। 

ये शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर में एक बार फिर से तनाव फैल गया है। 

इस वीडियो को लेकर आरोप है कि दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया और बाद में हत्या कर दी गई।

वीडियो में पुरुष महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और महिलाएं रो रही हैं और गिड़गिड़ रही रही हैं, लेकिन हैवानों को उन पर तरस नहीं आ रहा है। 

इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: