thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Jalore Rajasthan: बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हमलों के विरोध में निकाली रैली

ललित पथमेड़ा

बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे बर्बर अत्याचार, हत्या, बलात्कार, धर्म परिवर्तन और हिन्दू मंदिरों के तोड़े जाने की घटनाओं के विरोध में यह रैली आयोजित की गई।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
rally held in bangladesh against attacks on hindu society jalore city rajasthan
बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हमलों के विरोध में निकाली रैली

जालोर | बांग्लादेश में हिन्दू समाज और मंदिरों पर हो रहे हमलों के विरोध में रविवार को जालोर शहर में सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान शहर के बाजार भी बंद रहे। रैली में शामिल हिंदू समाज के लोगों ने बांग्लादेश की सरकार, सेना और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे बर्बर अत्याचार, हत्या, बलात्कार, धर्म परिवर्तन और हिन्दू मंदिरों के तोड़े जाने की घटनाओं के विरोध में यह रैली आयोजित की गई। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार, सेना और पुलिस के अत्याचारों तथा कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे अमानवीय कृत्यों की कड़ी निंदा की।

रैली जालोर के सुन्देलाव तालाब स्थित हनुमानजी मंदिर से शुरू हुई और विभिन्न रास्तों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंची। कलेक्ट्रेट पर रैली में शामिल लोगों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और बांग्लादेश सरकार व कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक सशक्त आवाज बनकर उभरा।

टैग: jalore rajasthan
शेयर करें: