thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

आज शाम पहली कैबिनेट बैठक: सिद्धारमैया ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सीएम गहलोत ने शिवकुमार को लगाया गले

desk

सिद्धारमैया कर्नाटक में नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। इसके लिए शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर राजस्थान के सियासी जादूगर यानि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। उन्होंने नए डिप्टी सीएम साब डीके शिवकुमार को गले मिल बधाई दी।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • सिद्धारमैया कर्नाटक में नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। इसके लिए शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर राजस्थान के सियासी जादूगर यानि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। उन्होंने नए डिप्टी सीएम साब डीके शिवकुमार को गले मिल बधाई दी।
siddaramaiah took oath as chief minister of karnataka cm gehlot hugged and congratulated
Ashok Gehlot

बेंगलुरु | सिद्धारमैया कर्नाटक में नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। इसके लिए शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस अवसर पर राजस्थान के सियासी जादूगर यानि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। उन्होंने नए डिप्टी सीएम साब डीके शिवकुमार को गले मिल बधाई दी।

चुनाव के नतीजों के 8 दिनों बाद सिद्धारमैया को आज राज्यपाल थावर चंद्र गहलोत ने सीएम पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली। इन्होंने कन्नड़ भाषा में शपथ ग्रहण की। 

इसी के साथ जी परमेश्वर और केएच मुनियप्पा को मिलाकर आज 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। 

बता दें कि यह दूसरी बार है जब सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल रहे हैं। 

वकालत से राजनीति में उतरने वाले सिद्धारमैया 9 बार के विधायक रह चुके हैं। 

- जी परमेश्वर
- केएच मुनियप्पा 
- केजे जॉर्ज
- एमबी पाटिल 
- सतीश जारख्यौली
- प्रियांक खड़गे
- रामलिंगा रेड्डी 
- जमीर अहमद खान 

आज शाम होगी कैबिनेट की पहली बैठक

शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही कर्नाटक सरकार का कार्य भी आज ही से शुरू हो गया है। शपथ लेने वाले सभी मंत्री आज शाम विधानसभा पहुंचेंगे।

शाम को ही नए मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक भी आयोजित होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर फैसला लिया जाएगा। 

शेयर करें: