जोधपुर | महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान में भी शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है।
जोधपुर में दर्दनाक हादसा: बस-जीप की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, 12 यात्री घायल
राजस्थान के जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों के मौत हो गई है जबकि एक दर्जन यात्री घायल हैं। यह भीषण हादसा बस और जीप के बीच जोधपुर-बाड़मेर रोड पर भांडू के पास हुआ है।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान के जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों के मौत हो गई है जबकि एक दर्जन यात्री घायल हैं। यह भीषण हादसा बस और जीप के बीच जोधपुर-बाड़मेर रोड पर भांडू के पास हुआ है।
संबंधित खबरें
राजस्थान के जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों के मौत हो गई है जबकि एक दर्जन यात्री घायल हैं।
यह भीषण हादसा बस और जीप के बीच जोधपुर-बाड़मेर रोड पर भांडू के पास हुआ है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को एमडीएम अस्पताल पहुंचाया।
बोरानाडा एसीपी जयप्रकाश अटल ने इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
संबंधित खबरें
गौरतलब है कि राजस्थान की सड़के लगातार खूनी होती जा रही है। यहां आए दिन किसी न किसी जिले से सड़क हादसे की खबरें आती रहती हैं।
बीते दिन भी नागौर में बीकानेर बायपास रिंग रोड पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया व राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा की गाड़ी को एक कार ने टक्कर मार दी थी।
हादसे में मंत्री कटारिया के मामूली जबकि एक गाड़ी में सवार युवक को ज्यादा चोटें आई थी।
इस हादसे में तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थी।
ये हादसा जोधपुर रोड पर बीकानेर बायपास रिंग रोड तिराहे पर जयश्री कृष्णा होटल के सामने हुआ था। गनीमत ये रही थी कि ज्यादा बड़ा हादसा होने से बच गया था।
ताज़ा खबरें
सुरों की रानी आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा: उमराव जान को दी नई पहचान, जयपुर के संगीत प्रेमियों से था गहरा लगाव
विराट कोहली और रोहित शर्मा हुए चोटिल, मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच में लगा क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका
राजस्थान में हड़कंप: जयपुर और बीकानेर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को BCCI का नोटिस, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर शुरू हुई औपचारिक जांच