thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

AAP का चुनावी शंखनाद: केजरीवाल का राजस्थान की जनता से वादा, 300 यूनिट बिजली देंगे मुफ्त

desk

गहलोत साब को अब ही क्यों याद आई बिजली की। साढ़े चार साल पहले क्यों नहीं करा इन्होंने। अब ही क्यों किया क्योंकि चुनाव आ रहे हैं और वोट चाहिए। जैसे ही चुनाव खत्म हो जाएंगे गहलोत साब कह देंगे बजट घाटे में चल रहा है। पैसा नहीं है और मुफ्त बिजली बंद कर देंगे।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • गहलोत साब को अब ही क्यों याद आई बिजली की। साढ़े चार साल पहले क्यों नहीं करा इन्होंने। अब ही क्यों किया क्योंकि चुनाव आ रहे हैं और वोट चाहिए। जैसे ही चुनाव खत्म हो जाएंगे गहलोत साब कह देंगे बजट घाटे में चल रहा है। पैसा नहीं है और मुफ्त बिजली बंद कर देंगे।
arvind kejriwal promises to rajasthan people will give 300 units electricity free
Arivnd Kejriwal

श्रीगंगानगर । आम आदमी पार्टी ने रविवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से चुनावी शंखनाद कर दिया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत सरकार और पूर्व की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

उन्होंने कहा कि 50 साल राजस्थान में कांग्रेस और 18 साल बीजेपी ने राज किया। दोनों पार्टियों ने मिलकर राजस्थान को चूस लिया। 

सीएम केजरवाल ने कहा कि अभी राजस्थान सरकार ने 1 अप्रैल से 100 यूनिट बिजली फ्री की है, वो भी दिल्ली की देखा देखी।

लेकिन नकल में भी नियत साफ होनी चाहिए। दिल्ली में 200 यूनिट बिजली मुफ्त है, पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री है, लेकिन बिजली आती भी है।

जब बिजली आएगी ही नहीं तो मुफ्त कहां से होगी ?

मैंने सुना है राजस्थान में 7-8 घंटे का पॉवरकट होता है। दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। 

गहलोत साब को अब ही क्यों याद आई बिजली की। साढ़े चार साल पहले क्यों नहीं करा इन्होंने। अब ही क्यों किया क्योंकि चुनाव आ रहे हैं और वोट चाहिए। 

जैसे ही चुनाव खत्म हो जाएंगे गहलोत साब कह देंगे बजट घाटे में चल रहा है। पैसा नहीं है और मुफ्त बिजली बंद कर देंगे।

दिल्ली में 8 साल से और पंजाब में डेढ़ साल से बिजली मुफ्त है। 

इसबार आप भी आम आदमी पार्टी को वोट दो, सरकार आते ही आप को 100 यूनिट नहीं बल्कि 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। 

राजस्थान से अमित शाह पर साधा निशाना

सीएम केजरीवाल ने राजस्थान की धरती से गरजते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप अमृतसर में एनसीबी का दफ़्तर खोल रहे हैं या बीजेपी का? 

फिर एनसीबी गांव-गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं के ज़रिये कैसे काम कर सकती है? इसका मतलब आपको पंजाब के नशे से कोई लेना देना नहीं। 

एनसीबी को इस्तेमाल करके बीजेपी का प्रचार करना है। वैसे नशा तो आपकी और अकाली दल की सरकार के दौरान ही फैला था शाह साहिब?

शेयर करें: