thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

शाबाश: राजस्थान पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा खूंखार गैंगस्टर, पकड़े जाने पर पुलिस पर तान दी पिस्टल

desk

गैंगस्टर दीपेन्द्र घायल हो गया है। उस पर 7 हजार का इनाम भी है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर दीपेन्द्र पर 15 से ज्यादा मुकदम दर्ज हैं।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • गैंगस्टर दीपेन्द्र घायल हो गया है। उस पर 7 हजार का इनाम भी है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर दीपेन्द्र पर 15 से ज्यादा मुकदम दर्ज हैं।
bikaner police arrest gangster deependra after encounter
Police

बीकानेर |  जहां एक ओर पंजाब पुलिस अमृतपाल की तलाश में इधर-उधर भागमभाग में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर, राजस्थान की पुलिस भी काफी एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है।

राजस्थान पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए मुठभेड में प्रदेश के एक खूंखार गैंगस्टर को दबोच लिया है।

बीकानेर पुलिस ने गैंगस्टर दीपू उर्फ दीपेन्द्र पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा है।

इस मुठभेड़ में गैंगस्टर दीपेन्द्र घायल हो गया है। उस पर 7 हजार का इनाम भी है।

जानकारी के अनुसार गैंगस्टर दीपेन्द्र पर 15 से ज्यादा मुकदम दर्ज हैं।

बड़ा चालाक है दीपेन्द्र
बताया जा रहा है कि जब बीकानेर पुलिस बदमाश दीपेन्द्र को  पकड़ कर ले जा रही थी तब उसने थानेदार की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जिसके जवाब में पुलिस को भी अपने बचाव में जवाबी हमला करना पड़ा।

इस मुठभेड़ में बदमाश दीपेन्द्र घायल हो गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

इस मुठभेड़ को लेकर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गैंगस्टर दीपेन्द्र ने पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की तो  पुलिस को भी अपने बचाव में गोली चलानी पड़ी।

जिसमें वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

शेयर करें: