चित्तौड़गढ़ | चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा (BJP) प्रत्याशी और प्रदेशाध्यक्ष सीपी (CP) जोशी की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना को 3 लाख 89 हजार 877 वोटों से हराया। इस चुनाव में सीपी (CP) जोशी को कुल 8 लाख 88 हजार 202 वोट मिले।
चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ सीट पर भाजपा के सीपी जोशी की जीत
कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना को 3 लाख 89 हजार 877 वोटों से हराया |
HIGHLIGHTS
- चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की जीत
- लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की 8 विधानसभाओं पर 169 राउंड में काउंटिंग हुई।
संबंधित खबरें
वहीं उदयलाल आंजना को 4 लाख 98 हजार 325 वोट हासिल हुए। इस जीत के साथ ही जोशी ने जीत की हैट्रिक लगाई। जोशी 2014 के चुनाव में 3 लाख 16 हजार 857 वोटों से जीते थे। हालांकि 2019 की जीत के आंकड़े का रिकॉर्ड वो नहीं तोड़ पाए।
मावली में हुई सबसे कम राउंड की काउटिंग
लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की 8 विधानसभाओं पर 169 राउंड में काउंटिंग हुई। बेगूं में सर्वाधिक बूथ पर सबसे ज्यादा 23 राउंड हुए। कपासन, निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी में 22-22, वल्लभनगर में 21, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में 20-20 और सबसे कम मावली में 19 राउंड की काउंटिंग हुई। अंत में बेगूं का 23वां राउंड खत्म होने के बाद रिजल्ट जारी किया गया।
बीजेपी प्रत्याशी सीपी (CP) जोशी के विधानसभा वार लीड के आंकड़े
संबंधित खबरें
चित्तौड़गढ़ विधानसभा से 36426
बेगूं विधानसभा से 45559
निंबाहेड़ा विधानसभा से 23240
प्रतापगढ़ विधानसभा से 51158
मावली विधानसभा से 74090
वल्लभनगर विधानसभा से 67087
कपासन विधानसभा से 37057
बड़ी सादड़ी विधानसभा से 52540
ताज़ा खबरें
सनी देओल की नई फिल्म 'लखन' का बदला नाम, अब 'परशुराम' बनकर बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे जबरदस्त धमाल
क्या अब बैसरन घाटी नहीं जा सकते टूरिस्ट? जानें पहलगाम आतंकी हमले के एक साल बाद कश्मीर के 'मिनी स्विट्जरलैंड' के क्या हैं जमीनी हालात
जालोर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल
महिला आरक्षण पर डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का बड़ा हमला, कांग्रेस के 'षड्यंत्र' को किया बेनकाब