thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट, दिग्गज गायब: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी भाजपा से निष्कासित शोभारानी

desk

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम धौलपुर सीट से मिले टिकट को लेकर है। कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट में भाजपा से धौलपुर विधायक रहीं  शोभारानी कुशवाह (Shobharani Kushwah) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम धौलपुर सीट से मिले टिकट को लेकर है। कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट में भाजपा से धौलपुर विधायक रहीं  शोभारानी कुशवाह (Shobharani Kushwah) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
congress candidates third list shobharani kushwah will contest elections on congress ticket in dholpur
Shobharani Kushwah Congress Candidate

जयपुर | कांग्रेस ने राजस्थान में अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी करते हुए सभी को चौंका दिया है। 

कांग्रेस ने गुरूवार देर रात अपने 19 और प्रत्याशियों के नाम उजागर किए हैं। 

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में कई दिग्गजों का पत्ता कट गया तो कई ऐसे प्रत्याशी भी हैं जो पेराशूट की तरह आए और टिकट लेकर बाजी मार गए। 

भाजपा की शोभारानी कांग्रेस से लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम धौलपुर सीट से मिले टिकट को लेकर है। कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट में भाजपा से धौलपुर विधायक रहीं  शोभारानी कुशवाह (Shobharani Kushwah) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की तीसरी लिस्ट आने के एक दिन पहले ही भाजपा की विधायक शोभारानी कुशवाहा ने झुंझुनू में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई थी। 

ऐसे में पराशूट की तरह उतरी शोभारानी को टिकट मिलते ही पार्टी के दूसरे नेताओं में सियासी हलचल मच गई है। 

इन दिग्गजों का नाम लिस्ट से गायब

जहां शोभारानी की एंट्री सभी को चौंका रही है वहीं बाड़ी से तीन बार से लगातार विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और बसेड़ी से विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा के नाम लिस्ट से गायब है। 

पायलट खेमे के माने जाते हैं मलिंगा और बैरवा

तीसरी सूची में बाड़ी और बसेड़ी से प्रत्याशी घोषित नहीं होने और मलिंगा व बैरवा के टिकट क्लियर नहीं होने से पार्टी नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। 

दरअसल, इन दोनों नेताओं सचिन पायलट गुट का माना जाता है, जबकि धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह और राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुट का माना जाता है।

ऐसे में लोग इसे राजनीतिक उठापटक से जोड़कर देख रहे हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने अपनी दो सूचियां जारी की थी। जिसमें अधिकतर प्रत्याशी रिपीट किए गए थे। 

शोभारानी को भाजपा ने कर दिया था निष्कासित

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के चलते विधायक शोभा रानी कुशवाहा को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

भाजपा विधायक होने के बावजूद शोभारानी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को वोट दिया था। जिसके कारण भाजपा की ओर से शोभा रानी को नोटिस भिजवाया गया था, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया था। 

जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। इसके चलते शोभारानी ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली थी।

शेयर करें: